Skip to main content
Call Us

बायोप्सी टेस्ट (Biopsy Test) in Hindi: कैसे किया जाता है और क्यों जरूरी है

बायोप्सी टेस्ट (Biopsy Test) in Hindi: प्रक्रिया, उपयोग और जानकारी
Dr. Vrundali Kannoth|5 min read|

Doctor ने कहा “बायोप्सी (biopsy) करनी होगी” – और मन में डर आया। क्या ये कैंसर (cancer) है? क्या ऑपेरेशन (operation) होगा? ये सवाल स्वाभाविक हैं। लेकिन बायोप्सी (biopsy) का मतलब सिर्फ़ जांच है – यह कन्फर्म (confirm) करती है कि गांठ या बदलाव क्या है। बायोप्सी (biopsy)का मतलब कैंसर (cancer) होना ज़रूरी नहीं है।

बायोप्सी टेस्ट (Biopsy test in Hindi) में इस ब्लॉग (blog) में सब कुछ समझाएंगे – यह क्या होती है, क्यों की जाती है, कैसे होती है, रिपोर्ट (report) कैसे समझें, फायदे, और साइड इफ़ेक्ट (side effects)।

(Biopsy Test in Hindi) बायोप्सी क्या है?

बायोप्सी का मतलब (Biopsy meaning in Hindi) – बायोप्सी एक मेडिकल प्रोसीजर (medical procedure) है जिसमें शरीर से एक छोटा सा टिश्यू सैंपल/ tissue sample (ऊतक का नमूना) निकालकर माइक्रोस्कोप (microscope) में जांचा जाता है। बायोप्सी क्या होता है (Biopsy kya hota hai) सरल शब्दों में – यह “गांठ क्या है” यह कन्फर्म (confirm) करने का सबसे पक्का तरीका है।

बायोप्सी टेस्ट (Biopsy test in Hindi) में मुख्य प्रकार:

  • नीडल बायोप्सी (Needle biopsy):
    सुई से टिश्यू सैंपल (tissue sample) निकालना – सबसे आम। फ़ाईन नीडल एस्पिरशन/ Fine needle aspiration (FNA) और कोर नीडल बायोप्सी (core needle biopsy) दोनों इसमें आते हैं। स्तन (Breast), थाइरोइड (thyroid), और लिम्फ नोड बायोप्सी (lymph node biopsy) में सबसे ज़्यादा यूस (use) होता है।
  • एंडोस्कोपिक बायोप्सी (Endoscopic biopsy):
    एंडोस्कोपी (Endoscopy) के दौरान पेट, आंत, या कोलोन (colon) से सैंपल (sample) लेना। पेट (Stomach) और कोलोरेक्टल कैंसर (colorectal cancer) में।
  • सर्जिकल बायोप्सी (Surgical/excisional biopsy):
    पूरी गांठ निकालकर जांच करना। जब नीडल बायोप्सी (needle biopsy) से क्लियर रिजल्ट (clear result) न आए।
  • पंच बायोप्सी (Punch biopsy):
    त्वचा (skin) से गोल सैंपल (sample) निकालना। स्किन कैंसर (Skin cancer) और स्किन कंडीशन (skin conditions) में।
  • बोन मेरो बायोप्सी (Bone marrow biopsy):
    कूल्हे की हड्डी से बोन मेरो सैंपल (bone marrow sample)। ब्लड कैंसर (Blood cancer), ( ल्यूकीमिआ (leukemia), लिंफोमा (lymphoma) में।
image

बायोप्सी क्यों की जाती है

बायोप्सी टेस्ट (Biopsy test in Hindi) में यह समझना ज़रूरी है कि बायोप्सी (biopsy) सिर्फ़ कैंसर (cancer) के लिए नहीं, बल्कि कई बीमारियों की पुष्टि के लिए की जाती है:

  • गांठ कैंसर (cancer) है या बिनाइन (benign) – यह कनफर्म करने के लिए (सबसे महत्वपूर्ण कारण)
  • कैंसर (cancer) का टाइप (type), ग्रेड (grade), और स्टेज (stage) जानने के लिए – ट्रीटमेंट प्लान (treatment plan) इसी पर आधारित (based) होता है
  • इन्फेक्शन (infections) जैसे टीबी (TB) की पुष्टि के लिए
  • लिवर (Liver), गुर्दे (kidney), या थाइरोइड (thyroid) की बीमारियों की जांच
  • इंफ्लेमेटरी डिज़ीज़ (Inflammatory diseases) जैसे क्रोहन डिज़ीज़ (Crohn’s disease) की पुष्टि
  • आर्गेनिक ट्रांसप्लांट (Organ transplant) के बाद रिजेक्शन चेक (rejection check) करने के लिए

याद रखें – बायोप्सी (biopsy) का मतलब हमेशा कैंसर (cancer) नहीं होता। बहुत से बायोप्सी (biopsies) में गांठ benign निकलती है। इसलिए बायोप्सी का नाम सुनकर घबराएं नहीं। कैंसर स्क्रीनिंग टेस्ट (cancer screening test) के बाद अगर कुछ अबनॉर्मल (abnormal) मिले तो बायोप्सी रेकमेंड  (biopsy recommend) हो सकती है।

बायोप्सी कैसे की जाती है

बायोप्सी टेस्ट कैसे होता है (Biopsy test kaise hota h) – यह समझने के लिए बायोप्सी प्रोसीजर (biopsy procedure in Hindi) में पूरी प्रक्रिया जानिए:

तैयारी

  • ब्लड थिनर/ Blood thinners (aspirin, warfarin) ले रहे हों तो डॉक्टर (doctor) को बताएं – इन्हें कुछ दिन पहले रोकना पड़ सकता है
  • एलर्जी (Allergies) और चल रही दवाइयों (medicines) की पूरी सूची (list) दें
  • सर्जिकल बायोप्सी/ Surgical biopsy हो तो 6-8 घंटे पहले खाना बंद करना हो सकता है
  • आरामदायक कपड़े पहनें – प्रोसीजर (procedure) के बाद घर जाना आसान हो
  • कोई साथ लेकर आएं – खासकर अगर सेडेशन (sedation) दी जाए

प्रक्रिया

बायोप्सी टेस्ट (Biopsy test in Hindi) में प्रोसीजर (procedure) समझिए। नीडल बायोप्सी/ Needle biopsy में पहले उस जगह को लोकल एनेस्थिसिआ (local anaesthesia) से सुन्न किया जाता है। फिर सुई से टिश्यू सैंपल (tissue sample) निकाला जाता है। यह 5-15 मिनट (minutes) में हो जाता है। अल्ट्रासाउंड (Ultrasound) या सिटी गाइडेंस (CT guidance) से सुई को सही जगह पहुँचाया जाता है।

एंडोस्कोपिक बायोप्सी (Endoscopic biopsy) में एण्डोस्कोप (endoscope) के ज़रिए टिश्यू (tissue) लिया जाता है – अलग से कट नहीं लगता। सर्जिकल बायोप्सी/ Surgical biopsy में छोटा चीरा लगाकर गांठ निकाली जाती है – यह जनरल एनेस्थिसिआ (general anaesthesia) में होती है और 30-60 मिनट (minutes) लेती है। बोन मेरो बायोप्सी (Bone marrow biopsy) में कूल्हे की हड्डी में सुई डाली जाती है – थोड़ी असुविधा (discomfort) होती है लेकिन local anaesthesia से manage हो जाती है।

Cancer nutrition supplements
Nutritional supplements curated by oncologists
A platform for cancer nutrition.
Clinically guided. Built for care.

जांच के बाद क्या होता है

नीडल बायोप्सी/ Needle biopsy के बाद आप उसी दिन घर जा सकते हैं। बायोप्सी (biopsy) वाली जगह पर पट्टी (bandage) लगाई जाती है – 24-48 घंटे तक उसे सूखा और साफ़ रखें। थोड़ी सूजन, दर्द, या नीला निशान सामान्य है – 2-3 दिन में ठीक।

बायोप्सी रिपोर्ट (Biopsy report in Hindi) में जानिए – रिपोर्ट (report) आमतौर पर 3-7 दिन में आती है। पैथोलॉजिस्ट टिश्यू (Pathologist tissue) को माइक्रोस्कोप (microscope) में जांचता है और रिपोर्ट (report) बनाता है जिसमें बताया जाता है कि सेल नॉर्मल (cells normal) हैं, बिनाइन (benign) हैं, या कैंसर (cancer)। कैंसर (cancer) हो तो रिपोर्ट (report) में टाइप (type), ग्रेड (grade) (1-3), और मॉलिक्यूलर मार्कर्स (molecular markers) जैसे ER, PR, HER2 भी बताए जाते हैं। इन डीटेल्स (details) से आपके ऑन्कोलॉजिस्ट (oncology doctors) ट्रीटमेंट प्लान (treatment plan) बनाते हैं।

बायोप्सी से क्या पता चलता है

बायोप्सी टेस्ट क्या है (What is biopsy test in Hindi) – बायोप्सी (biopsy) से बहुत कुछ जानकारी मिलती है:

  • गांठ बिनाइन (benign) हैं, या कैंसर (cancer)– सबसे महत्वपूर्ण सवाल का जवाब
  • कैंसर (cancer) का टाइप (type)– कार्सिनोमा (carcinoma), सार्कोमा (sarcoma), लिंफोमा (lymphoma), या ल्यूकीमिआ (leukemia)
  • कैंसर (cancer) का ग्रेड (grade)– सेल (cells) कितनी अबनॉर्मल (abnormal) हैं (कम/ low, थोड़ा ज़्यादा/ intermediate, बहुत ज़्यादा/ high)
  • मॉलिक्यूलर मार्कर्स (molecular markers) – ER, PR, HER2, PD-L1, जीन म्युटेशन (gene mutations) – targeted therapy के लिए
  • मार्जिन (Margins) – सर्जिकल बायोप्सी/ Surgical biopsy में क्या कैंसर (cancer) पूरा निकला या नहीं
  • इन्फेक्शन (Infection) का टाइप (type)– टीबी  (TB), फंगल (fungal), या बैक्टीरियल (bacterial)
image

बायोप्सी के फायदे

बायोप्सी के फायदे (Biopsy ke fayde) जानिए – बायोप्सी टेस्ट (Biopsy test in Hindi) में इसके मुख्य फायदे:

  • 100% कन्फर्मेशन (confirmation): इमेजिंग टेस्ट/ Imaging tests से शंका हो सकती है, लेकिन बायोप्सी (biopsy) से कन्फर्म (confirm) होता है – गैरज़रूरी ट्रीटमेंट (treatment) से बचाव
  • ट्रीटमेंट प्लानिंग (Treatment planning): कैंसर (cancer) का type और grade जानने से सही कैंसर ट्रीटमेंट (cancer treatment) प्लान (plan) बनता है
  • टार्गेटेड थेरेपी (Targeted therapy): मॉलिक्यूलर मार्कर्स (molecular markers) से पर्सनलाइज्ड प्लान (personalized treatment) संभव होता है
  • मानसिक शांति (Peace of mind): बहुत से बायोप्सी (biopsy) में रिजल्ट बिनाइन (result benign) आता है – राहत मिलती है
  • मिनिमली इनवेसिव (Minimally invasive): नीडल बायोप्सी/ Needle biopsy में छोटी सी सुई से काम हो जाता है – बड़ा ऑपरेशन (operation) नहीं

बायोप्सी के साइड इफेक्ट्स

बायोप्सी के नुकसान (Biopsy ke nuksan) और साइड इफ़ेक्ट (side effects) जानना ज़रूरी है। बायोप्सी टेस्ट (Biopsy test in Hindi) में यह टेस्ट (test) आमतौर पर सुरक्षित (safe) होता है, लेकिन कुछ संभावित साइड इफ़ेक्ट (side effects):

  • दर्द और सूजन (Pain and swelling): बायोप्सी वाली जगह पर 2-3 दिन दर्द और सूजन हो सकती है। सामान्य पेनकिलर (pain killers) से आराम मिलता है। कैंसर का दर्द (cancer pain) के बारे में जानें।
  • ब्लीडिंग (Bleeding): थोड़ी ब्लीडिंग (bleeding) सामान्य है – आमतौर पर खुद रुक जाती है। अगर ज़्यादा ब्लीडिंग (bleeding) हो तो डॉक्टर (doctor) से तुरंत मिलें।
  • इन्फेक्शन (infections): रेयर (rare) है, लेकिन अगर बुखार, तेज़ दर्द, या लाली बढ़े तो तुरंत डॉक्टर (doctor) से संपर्क करें।
  • नीला निशान (bruising): सुई वाली जगह पर नीला-बैंगनी निशान आ सकता है – यह 7-10 दिन में ठीक।
  • नर्व डैमेज (Nerve damage): बहुत रेयर (rare)– सुन्नपन या झुनझुनी हो सकती है जो आमतौर पर ठीक हो जाती है।

 

भारत में बायोप्सी (biopsy) की लागत (cost) ₹2,000 से ₹20,000 के बीच होती है – टाइप (type) और अस्पताल (hospital) पर निर्भर (depend) करती है। कैंसर के साइड इफेक्ट्स (side effects of cancer) के बारे में और जानें।

निष्कर्ष

बायोप्सी टेस्ट (Biopsy test in Hindi) में यह समझना ज़रूरी है कि बायोप्सी कैंसर डायग्नोसिस (biopsy cancer diagnosis) का सुनेहरा मानक (gold standard) है। कोई भी इमेजिंग टेस्ट (Imaging tests) इतना सटीक जवाब नहीं दे सकता जितना बायोप्सी (biopsy)। यह न सिर्फ़ कन्फर्म (confirm) करती है कि गांठ क्या है, बल्कि ट्रीटमेंट प्लान (treatment plan) भी बनाती है।

अगर डॉक्टर (doctor) ने बायोप्सी रेकमेंड (biopsy recommend) की है तो घबराएं नहीं – यह एक सुरक्षित (safe) और ज़रूरी जांच है। बायोप्सी का मतलब कैंसर (cancer) होना ज़रूरी नहीं – बहुत से बायोप्सी (biopsies) में बिनाइन रिजल्ट (benign result) आता है। अपने डॉक्टर (doctor) से खुलकर बात करें और रिपोर्ट (report) को समझें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

थोड़ी थकान हो सकती है – खासकर सर्जिकल बायोप्सी (surgical biopsy) के बाद। लेकिन यह 1-2 दिन में ठीक हो जाती है। नीडल बायोप्सी (Needle biopsy) में कमज़ोरी बहुत कम होती है। उचित पोषण (Proper nutrition), आराम, और डॉक्टर (doctor) की सलाह से जल्दी ठीक हो जाती है।

Related Blogs